पीठासीन अधिकारियों को मतदान के दिन मिलेगा रेडियो अलर्ट : सीडीओ
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के आदेश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे समस्त मतदान कार्मिकों का पार्टीवार प्रशिक्षण पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट सुलतानपुर में संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक दिवस यह प्रशिक्षण दो पालियों व 25 कमरों में संचालित किया जायेगा। प्रत्येक कक्ष में 10-10 पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। माननीय प्रेक्षक जगदीशपुर (अमेठी) डॉ0 एन0 युवराज द्वारा प्रशिक्षण कक्षों में भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों से सी.आर.सी.कब करेंगे वीवीपैट का नाब परिवहन व वर्किंग के समय किस स्थिति में रहेगा टेण्डर वोट कैसे पडे़गा टेस्ट वोट में कौन सा अनुलग्नक भरायेंगे आदि पर प्रश्न-उत्तर करते हुए मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर तैयार हैंड आउट व पीपीटी का अध्ययन अनिवार्य रूप से कर लें और वीडियो जरूर देख लें। उन्होंने समस्त मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जिस बिन्दु पर चर्चा कर दें उससे संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से अवश्य पूछें। अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा एम.पी.एस.एप पर वोटर टर्न आउट रिपोर्ट को मतदान दिवस में नियमित अंतराल पर प्रेषित करना है। सूचना अपडेट करने के लिए इसमें आडियो एलर्ट भी पीठासीन अधिकारी के मोबाइल पर आएगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों को माकपोल के पश्चात कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर करना तथा वी.वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करने की प्रक्रिया समझायी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी व जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने प्रशिक्षण व्यवस्था की मानीटरिंग करते हुए अपेक्षित सहयोग किया। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घण्टा पूर्व माकपोल प्रारंभ किया जाएगा। माकपोल के दौरान नोटा सहित सभी उम्मीदवारों को कम से कम एक-एक वोट अवश्य डाला जाएगा और कम से कम कुल पचास मतों का माकपोल अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने ई.वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी.पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे। उन्होंने मतदान के दौरान आने वाले ईरर व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने एजेंट बनाने के प्रारूप पर चर्चा की व ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया तथा चैलेंज वोट टेन्डर वोट कम्पेनियन आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण की पूरी तैयारी व व्यवस्था को देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि प्रथम दिवस में दोनों पालियों में कुल 2000 मतदान कार्मिकों के सापेक्ष 70 अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण माँगा गया। पी.पी.टी. और वीडियो चलाने में विपिन कुमार यादव वकील अहमद इमरान आसिफ जमाल अनुपम द्विवेदी मनदीप पाण्डेय मृत्युंजय सिंह विशेष श्रीवास्तव विनोद सिंह ने सराहनीय योगदान दिया। प्रशिक्षकों में प्रदीप भार्गव विनय प्रजापती रवीन्द्र सिंह सर्वेश सिंह मुनीश आलोक सिंह शैलेष मौर्य दिलीप शर्मा शरद चतुर्वेदी रवीन्द्र सिंह रणबीर सिंह डॉ0 हरिओम त्रिपाठी शशांक सिंह शैलेश मौर्य जगन्नाथ रावत भीम कौशलेन्द्र महेंद्र अनूप गुप्ता केदारनाथ सत्येन्द्र प्रताप जलालुद्दीन राम प्रतिज्ञा रामपाल शिवपूजन सचिन नौटियाल संजीव द्विवेदी अजीत प्रताप विनोद कुमार राम किशुन ओम प्रकाश कृष्ण शंकर वृजराज जगराम अखबार खां रणधीर सिंह आदि ने जनपदीय मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।
