उदराज वर्मा के समर्थन में बसपा सुप्रीमो मायावती आज सुल्तानपुर में
कटका बाजार के निकट सलारपुर(मोतीगंज) में होगी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा की नैय्या को पार लगाने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती आज सुल्तानपुर के कटका बाजार के निकट सलारपुर में आ रही हैं।बसपा के जिलाध्यक सुरेश कुमार गौतम ने अवगत कराया कि बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दिनांक 22 मई 2024 को 38 लोक सभा सुलतानपुर प्रत्याशी उदराज वर्मा " पंकज" के समर्थन में सलारपुर मोतीगंज निकट कटका बाजार में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगी।सुल्तानपुर लोक सभा चुनाव में जिले से उदराज वर्मा को बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।25 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव में सुल्तानपुर में वोटिंग होनी है।बसपा प्रत्याशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बहुत ही चुस्त दुरुस्त थी।थाने चौकी पर भ्रष्टाचार नही था।अधिकारियों में कानून के प्रति निष्ठा थी।लेकिन आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।किसान से लेकर छात्र तक सरकार से निराश है।उनके द्वारा निवेदन किया गया कि आगामी 25 मई को अपना अमूल्य वोट देकर सेवा करने का अवसर दिया जाय जिससे सुल्तानपुर जनपद का चहुमुखी विकास किया जा सके।
