सोनू सिंह के सपा में शामिल होने पर इसौली विधायक ताहिर खान ने कहा सपा का परिवार बढ़ा, लोकसभा चुनाव में मिली मजबूती

सोनू सिंह के सपा में शामिल होने पर इसौली विधायक ताहिर खान ने कहा सपा का परिवार बढ़ा, लोकसभा चुनाव में मिली मजबूती


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स 2019 के चुनाव में सांसद मेनका गांधी को कड़ी टक्कर देने वाले सोनू सिंह ने  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सोनू सिंह के सपा में शामिल होने से गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को जहां मजबूती मिली है वहीं भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को एक बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन से अटकलें चल रही थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में सोनू सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन अटकलो पर  विराम लग गया और सोनू सिंह ने सपा का दामन थाम लिया। विधायक ताहिर खान ने कहा की लगातार कई बड़े नेता इंडिया गठबंधन में शामिल हो रहे हैं । कुछ दिन पहले सुल्तानपुर के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। चंद्रभद्र सिंह सोनू के सपा में शामिल होने से सुल्तानपुर में लड़ाई अब कांटे की मानी जा रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post