जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस/पैरा मिलिट्री को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस/पैरा मिलिट्री को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सलोकसभा चुनाव की पोलिंग पार्टी रवाना स्थल नवीन मंडी व केंद्रीय विद्यालय का जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने निरीक्षण किया। इस चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए आए हुए पुलिस व पैरा मिलिट्री के जवानों को पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के द्वारा ब्रीफ किया गया । निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने व चुनाव आयोग की गाइडलाइन को शत प्रतिशत पालन करने का जवानों को सख्त निर्देश दिया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें उच्च अधिकारियों को तुरंत सूचित करना होगा । उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर ही उन्हें कार्य करना है । इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक एएसपी अरुणचंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर उपस्थिति सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को अधिकारियो के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post