पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने अपने आवास पर जनसंवाद बैठक का किया आयोजन

पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने अपने आवास पर जनसंवाद बैठक का किया आयोजन


सोनू सिंह के सपा में शामिल होने से जिले की राजनीति गरमाई

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने से राजनीति तेज हो गई। भाजपा के खेमे में जीत का दावा करने वाले लोगो की आवाज बदली नजर आ रही है। बुधवार को सोनू सिह सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर सुलतानपुर की मौजूदा सांसद पर निशाना साधा।उसके बाद गुरुवार को अपने निज निवास मायंग में जनसंवाद बैठक का आयोजन किया । इस बैठक में जिले भर से उनके समर्थको ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । भीड़ का आलम कुछ इस तरह रहा कि पूरे प्रांगण में लगाई गई कुर्सियां कम पड़ गई । सोनू सिंह को अपार भीड़ को देखकर जनता जनार्दन से खड़े होकर  ही बैठक में शामिल रहने का निवेदन किया गया और कुर्सियों की कमी के लिए क्षमा प्रार्थना की गई । जन संवाद बैठक में गठबंधन के अनेक समर्थकों ने उपस्थित जन सैलाब को संबोधित किया और गठबंधन की मेनिफेस्टो के बारे में बताया। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने भाजपा प्रत्याशी व सांसद मेनका संजय गांधी पर जमकर निशाना साधा। सोनू सिंह ने कहा कि सांसद ने अपने पिछले कार्यकाल में सिर्फ उनके परिवार और समर्थकों के उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार और समर्थकों को एक तरह से दुश्मन की निगाह से देखा गया।पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने पार्टी के प्रति निष्ठा प्रकट करते हुए सपा के उम्मीदवार राम भुआल निषाद को जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायवादी विचारधारा के हैं। वे विकास की राह को प्रमुखता देते हैं। उनके विचारों से प्रेरित होकर ही मैंने सपा पार्टी में जाना उचित समझा। सपा प्रत्याशी राम भुआल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद बैठक में शामिल हुए और जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस जन संवाद बैठक के माध्यम से पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू ने अपनी ताकत का भी अहसास कराया।आज भी सुल्तानपुर की जनता उनके प्रति समर्पित दिखी। इस बैठक में पूर्व विधायक सन्तोष पांडेय जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव पूर्व विधायक अनूप संडा जिला महासचिव सलाउद्दीन जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बग्गा बैभव मिश्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post