विधि संकाय में भारतीय लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका विषय पर क्विज का आयोजन
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। कमला नेहरू संस्थान के विधि संकाय के अंतर्गत दिन बुधवार को भारतीय लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका विषय पर क्विज कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया। इसमें विधि संकाय के 100 से अधिक विद्यार्थियों नें प्रतिभाग किया। डॉ प्रदीप सिंह नें बताया कि मूल्यांकन के उपरांत क्विज कंपटीशन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा जबकि सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह क्विज विधि विभाग के डॉ प्रदीप सिंह के दिशा निर्देश में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधि विभागाध्यक्ष डॉ सुधाकर शुक्ल तथा डॉ मोइन अतहर डॉ अब्दुल हफीज डॉ राम बिलास चौधरी डॉ बजरंगी यादव डॉ जितेंद्र पाठक डॉ सुभाष यादव डॉ वंदना सिंह ने इस प्रकार के कार्यक्रम को भविष्य में पुनः आयोजित किए जाने पर बल दिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
