सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने की पत्रकार वार्ता
भाजपा प्रत्यासी मेनका गांधी ने मेरे परिवार और समर्थकों को निशाना बनाया
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। समाजवादी पार्टी में जाने के बाद लखनऊ से वापसी करने के बाद बुधवार को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने जिला सपा कार्यालय पहुंचकर पत्रकार वार्ता की।सपा के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सोनू सिंह का जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें फूल मालाओं का हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने भाजपा प्रत्याशी व सांसद मेनका संजय गांधी पर जमकर निशाना साधा। सोनू सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद ने अपने पिछले कार्यकाल में सिर्फ उनके परिवार और समर्थकों के उत्पीड़न में बिताया । उन्होंने पत्रकारों से अपनी बहन जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह के ऊपर दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक दुश्मनी का बदला बहन के ऊपर मामला दर्ज कराके लिया गया। मेरे परिवार और समर्थकों को एक तरह से दुश्मन की निगाह से देखा गया।पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने पार्टी के प्रति निष्ठा प्रकट करते हुए सपा के उम्मीदवार राम भुआल निषाद को जिताने की बात कही । उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायवादी विचारधारा के हैं। वे विकास की राह को प्रमुखता देते हैं। उनके वीचारों से प्रेरित होकर ही मैंने सपा पार्टी में जाना उचित समझा। प्रेस वार्ता में लोकसभा प्रभारी रामवृक्ष यादव पूर्व विधायक भगेलुराम जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव जिला महासचिव सलाउद्दीन जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बग्गा इसौली विधायक ताहिर खान के भाई मो गनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
