सुलतानपुर मेरी मातृभूमि जैसा माँ ने सबको अपना माना है : वरुण गाँधी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सम्पूर्ण भारत में एक ही ऐसा क्षेत्र है, जहाँ के सांसद को जनता माँ कहकर सम्बोधित करती है।यह बहुत ही सम्मान की बात है।माँ की परिभाषा परमात्मा के बराबर होती है।जब जीवन में सारे दरवाजे बन्द हो जाते हैँ,तो अन्त में केवल माँ है जो साथ देती है। ये बातें सुल्तानपुर के पूर्व सांसद वरुण गाँधी ने चाँदा के छापर गोलवा गाँव में भाजपा प्रत्याशी मेनका गाँधी के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कही । वरुण गाँधी ने जनसभा में मौजूद महिलाओं को अपने हाथों से मिष्ठान वितरित किया।उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम लोग जब आए तो एक प्रण लिया कि कभी किसी का नुक्सान नहीं करेंगे,कभी किसी को तंग नहीं होने देंगे,कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया जाएगा। अपने पिता को याद करते हुए वरुण गाँधी ने कहा जब मै पहली बार सुल्तानपुर आया,मुझे लगा इस धरती में मेरे पिता जी की खुशबू है।लेकिन आज मुझे लगता हैं यह मेरी मातृभूमि है।उन्होंने आगे कहा कि मेरी माँ ने हर इंसान में भगवान देखा है और जो हर इंसान में भगवान देखता है,वो कभी किसी के साथ गलत नहीं कर सकता। अपने संसदीय कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा मै अकेला सांसद हूँ,जिसने कभी सांसद की तनख्वाह भी नहीं ली। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुँचने के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यहाँ कोई भी व्यक्ति अपने आप को अकेला न समझे।उन्होंने अपना मोबाईल नम्बर सार्वजनिक करते हुए कहा संकट के समय आप कभी भी मुझे फोन कर सकते हैँ। वरुण गाँधी ने लोगों से अपनी माता के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जब चार जून को यहाँ कमल खिलेगा,तब यहाँ भारतीय जानता पार्टी और निषाद पार्टी का झंडा बराबर में उठेगा।भारत माता की जय के नारे के साथ जय निषाद राज का नारा भी गूँजेगा। इस मौके पर रवि निषाद मुकेश अवनीश सिंह गुड्डू ,नगर पँचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कासिम राइन,चन्द्र तिवारी, अमरदेव सिंह, राजेश चन्द्र मिश्रा पिंटू पाण्डेय, राजेंद्र सिंह, राम लवट दुबे, मनीष सिंह, रविन्द्र सिंह,रामापति मौर्या, शिवाकांत मिश्र,भोला पाण्डेय बृजलाल पाल, रागिनी मिश्रा,राना सिंह, हरीश प्रजापति,मो. इम्तियाज़ व विश्वजीत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
