लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु छूटे हुए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।.

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु छूटे हुए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।.


            सुलतानपुर  22 मई/ जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के आदेश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु छूटे हुए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन के प्रेरणा सभागार सुलतानपुर में आयोजित किया गया  मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा प्रतिभागियों से टेण्डर वोट, चैलेंज वोट, टेस्ट वोट व ए .एस. डी .मतदाता,कनेक्शन की प्रक्रिया,मोकपोल ,प्रथम मतदान अधिकारी के कार्य आदि पर प्रश्न - उत्तर किया गया। आपने मतदान कार्मिकों से कहा कि मतदान प्रक्रिया के बेहतर संचालन के लिए आप सभी को इसके सभी पहलुओं की बेहतर जानकारी होनी चाहिए। आपने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर तैयार हैंड आउट व पीपीटी का अध्ययन अनिवार्य रूप से कर लें।जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने  बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा एम.पी.एस.एप पर वोटर टर्न आउट रिपोर्ट को मतदान दिवस में नियमित अंतराल पर प्रेषित करना है। सूचना अपडेट करने के लिए इसमें आडियो एलर्ट भी पीठासीन अधिकारी के मोबाइल पर आएगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ0 संतोष गुप्ता ने माइक्रो आब्जर्वर के कार्य दायित्व पर चर्चा करते हुए अनुलग्नक 28 के 18 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने प्रतिभागियों को मॉकपोल की प्रक्रिया माकपोल के पश्चात कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर करना तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करने की प्रक्रिया समझाई। स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घंटे पूर्व माकपोल प्रारंभ किया जाएगा lआपने मतपत्र लेखा और पीठासीन की डायरी को भरने के तरीके पर चर्चा की। ई. वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे आपने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने एजेंट बनाने के प्रारूप पर चर्चा की व ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया  तथा चैलेंज वोट टेन्डर वोट कम्पेनियन  मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की ।  प्रशिक्षण की पूरी तैयारी व व्यवस्था को देख रहे डा. जनार्दन राय ने बताया कि 38 मतदान कार्मिकों और 04 माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षित किया गया। पी.पी.टी. चलाने व हस्ताक्षर करवाने में विपिन कुमार यादव वकील अहमद आसिफ जमाल अनुपम द्विवेदी मनदीप पाण्डेय मृत्युंजय सिंह विशेष श्रीवास्तव ने सराहनीय योगदान किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post