कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में विश्वविद्यालयीय परीक्षा प्रारम्भ

कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में विश्वविद्यालयीय परीक्षा प्रारम्भ


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में दिन शुक्रवार को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालयीय परीक्षा सकुशल प्रारम्भ हो गई। कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें बताया कि अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति के आदेशानुसार यह संस्थान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 31मई 2024 से विश्वविद्यालयीय परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से शुरू कर दिया। 31 मई 2024 को लगभग 1100 की संख्या में बी ए,  बी ए सी व बी काम चतुर्थ एव॔ द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों नें निर्धारित समय सारणी के अनुसार शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा दिया। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु डा. नवीन विक्रम सिंह तथा डॉ मोइन अतहर के नेतृत्व में 12 सदस्यीय सहायक केन्द्राध्यक्ष की टोली व कक्ष परिप्रेक्षकों नें परीक्षा सम्बंधित दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। दोपहर व शाम, दो पालियों में विश्वविद्यालयीय परीक्षा सम्पन्न हुई जो अनवरत 09 जुलाई 2024 तक चलेगी। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व कला व विज्ञान संकाय में आन्तरिक सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई व परीक्षाकक्षों का बीच बीच में सचल दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जाता रहा। इस दौरान  इस भीषण गर्मी में संस्थान के किसी कर्मचारी व परीक्षार्थी को गर्म आघात से कोई स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था संस्थान स्तर पर पूरी की गई है। इस केन्द्र पर बारह से चौदह मिट्टी के जलपात्र जगह-जगह रखवाए गये हैं। साथ ही साथ ओ आर एस, इलेक्ट्रॉल, ग्लूकान डी व अन्य दवाईयों की पुरी व्यवस्था भी की गई है। संस्थान प्राचार्य नें कहा कि छात्रों के भविष्य के मद्देनजर व विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा का सकुशल व शुचितापूर्ण संचालन कराना प्राचार्य का पूर्ण दायित्व हैं ,जिसका बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। विश्वविद्यालयीय परीक्षा के सकुशल सम्पादन में डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ एस एन त्रिपाठी, डॉ प्रभात सिंह सहित सहायक केन्द्राध्यक्षों कक्ष परिप्रेक्षकों  परीक्षा नियंत्रण कक्ष के गौरीशंकर पवन तिवारी गौरव व पुष्पेन्दर सहित संस्थान के बर्सर अनिल सिंह आदि का दायित्व निर्वहन अत्यंत ही महत्वपूर्ण रहा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post