तुराबखानी स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा किया गया परीक्षण
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। स्वशासी मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर की स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा डाo संतोष कुमार श्रीवास्तव के देखरेख में पुनः तुराबखानी स्थित वृद्धाश्राम में वृद्ध जनों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एस.के.गोयल ने बताया कि जिलाधिकारी सुल्तानपुर के निर्देश पर पिछले कुछ महीनों से निरंतर क्रमशः डा.राघवेंद्र सोनकर और डा.एस.के.श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 14 जून को सभी वृद्ध जनों का आवश्यक पैथालॉजी टेस्ट के उपरांत आवश्यक मेडिसिन भी उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर लैब टेक्निशियन विकास पाण्डेय,सुमन मिश्रा, सीमा गौतम,पूजा श्रीवास्तव, हरीराम, रामजी पाठक ,अनिल आदि उपस्थित रहे।
Tags
राज्य
