दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुलतानपुर। करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी. सिंह योग शिक्षक आकाश सिंह,शालू सिंह तथा विद्यार्थियों ने योगा किया। योग करने से लोग शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहते हैं।योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है। भूख और पाचन को बढ़ाता है तथा मस्तिष्क को हमेशा शांत रखता है। प्रकार इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों में योग के अभ्यास के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम स्वयं और समाज के लिए योग है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है तथा रात्रि सबसे छोटी होती है।योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया,जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में योग के अभ्यास के कई लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता को बढ़ाना है। विद्यालय के प्रबंधक,पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विनोद सिंह, आशा सिंह, समाजसेवी पुलकित सिंह व पलक सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की है।
