एबीवीपी का विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश, जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह, जिला संयोजक शैलेन्द्र यादव को बनाया गया

एबीवीपी का विभाग प्रमुख  डॉ संतोष अंश, जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह,  जिला संयोजक शैलेन्द्र यादव  को बनाया गया


अभाविप कुशभवनपुर विभाग के दायित्व की घोषणा

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। अमेठी 22 जून। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रान्त अधिवेशन  18 से 21 जून माँ खंडवारी महिला महाविद्यालय चहनियां चंदौली में संपन्न हुआ। काशी प्रांत के इस अभ्यास वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला, काशी प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष, प्रान्त मंत्री अभय सिंह , प्रान्त उपाध्यक्ष विकास  के साथ मुख्य अतिथियों ने विविध विषयों पर विविध सत्रो में मार्गदर्शन किया। अभाविप काशी प्रान्त के  इस अधिवेषन के समारोप समारोह में कुशभवनपुर विभाग  ( सुल्तानपुर और अमेठी) का विभाग प्रमुख राणा प्रताप पी जी कॉलेज के डॉ संतोष (अंश) को बनाया गया। विभाग संयोजक शिवम दुबे, जिला संयोजक शैलेन्द्र यादव, अमेठी जिला विस्तारक युवराज , जिला प्रमुख डॉ धनन्जय  सिंह को बनाया गया। दायित्व प्राप्त कर्ताओं  को पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला, काशी प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष, प्रान्त मंत्री अभय सिंह , प्रान्त उपाध्यक्ष विकास  ने बधाई देकर धेय्य यात्रा की सफलता हेतु शुभकामना दी। कुशभवनपुर विभाग  (सुल्तानपुर  एवं अमेठी) के कार्यकर्ताओं में उपरोक्त दायित्व मिलने पर हर्ष है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post