अमर शहीदों की मूर्ति को स्थापित‌ करने के‌ लिए समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता ने किया निधि समर्पण

अमर शहीदों की मूर्ति को स्थापित‌ करने के‌ लिए समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता ने किया निधि समर्पण


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स जनपद की सबसे प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था शहीद स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष कर्मयोगी करतार केशव यादव के नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक महत्व रखने वाले काकोरी कांड में वतन के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों में पूज्यश्री रामप्रसाद बिस्मिल राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी अशफाक उल्ला खां ठाकुर रोशन सिंह की याद में उन‌ सभी की प्रतिमाओं को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार के प्रांगण में स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस महान कार्य के लिए समाज के हर तबके से सहयोग लिया जा रहा है। इसी कड़ी में आईवीएफ नमो इंडिया मानव अधिकार संरक्षण संस्था एवं पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट द्वारा इक्कीस हजार रुपये का चेक कर्मयोगी करतार केशव यादव और लालजी वर्मा को सौंपा गया । विदित हो कि शहीद स्मारक सेवा समिति जिसका रजिस्ट्रेशन सन् 1985 में हुआ था और जिसके फाउंडर मेंबरों में सर्वश्री करतार केशव यादव माबूद अहमद प्रदीप त्रिपाठी चंद्र प्रकाश यादव महेश श्रीवास्तव व स्व अजमत अली स्व अनिल श्रीवास्तव आदि रहे। हालांकि संस्था द्वारा सन् 1975 से ही समाजसेवा के कार्यों को लगातार किया जा रहा है और इसी कड़ी में 2-10-1980 में बस स्टेशन पर स्थित आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित की गई थीं। शहर के जिला पंचायत परिसर में सन 1981 में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना की गयी था, जिसका पुनः जीर्णोद्धार 15-5-2022 को करते हुए वहां शहीद सुखदेव व राजगुरु की भी प्रतिमा शहीद भगत सिंह के अगल बगल स्थापित की गई। सन् 1985 में जिला हास्पिटल में मरीजों के सेवार्थ अशफाक उल्ला कक्ष व श्मशान घाट पर शव यात्रा में आने वाले लोगों को बैठने व आराम करने हेतु एक पक्का खुला कमरा शचिंद्रनाथ बक्शी की स्मृति में बनवाया गया था। सन् 1994 में विकास भवन के प्रांगण में विरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापित किया गया था जिसका पुनः जीर्णोद्धार 18-6-2023 को किया जा चुका है। संस्था ने जन सहयोग से ऐतिहासिक रूप से अब तक पात्रों को लगभग 10,000 कंबल  57 ठेला 55 रिक्शा टाली 200 सिलाई मशीन व जरूरतमंद छात्र छात्राओं को लगभग 200 साईकिल का वितरण कर चुकी है। इसके अलावा 3510 यूनिट रक्तदान करा चुकी है। खुद करतार केशव यादव ने ही अबतक 39 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। संस्था ने 2011-12 में पर्यावरण पार्क में पचास पेड़ों को लगा कर लगभग चार साल निरंतर श्रमदान कर उन्हें वृक्ष के रुप में विकसित कर चुकी है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा लगभग 25 साल तक सहयोग कुंज निशुल्क चिकित्सा शिविर हर रविवार को लगा कर वहां आने वाले सैकड़ों गरीब मरीजों को डाक्टर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण व दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाता रहा है। इसके साथ-साथ जिला अस्पताल में अबतक 200 विक्षिप्त व लावारिस मरीजों की सेवा किया जा चुका है। माबूद अहमद प्रदीप मिश्रा रामबोध यादव पान वाले द्वारा रोजाना भर्ती मरीजों के नाश्ते व भोजन व वस्त्रादि की व्यवस्था की जाती रही है। इसी के साथ विक्षिप्त मरीजों के रोजाना मल मूत्र की सफाई व स्नान करवाने का कार्य करतार केशव यादव द्वारा किया जाता रहा है और आज के दौर में भी लगातार जन सहयोग से सेवा कार्यों को करते हुए पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी काण्ड में शहीद हुए क्रांतिकारियों की याद में उन‌ सभी की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post