स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वैरीकोज वेन से पीड़ित मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दिनों दिन सफलता के नए आयाम छू रहा है। बीते कुछ महीनों से जटिल रोगों की शल्य चिकित्सा भी की जाने लगी है इसी क्रम में एक और जटिल सर्जरी की शुरुआत कर दी गई हैवेरीकोज वेन नाम की बीमारी जिसमें व्यक्ति के पैरों में रक्तशिरायें फूल कर मोटी हो जाती हैं तथा पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है जो कि आगे चलकर घाव में परिवर्तित हो सकती है का सफलतापूर्वक ऑपरेशन इस मेडिकल कॉलेज में किया गया है। बनकटा मोतीगरपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद भी इसी समस्या से जूझ रहे थे एवं कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद तथा उचित इलाज न होने के अभाव में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर की सर्जरी ओपीडी में आए जिनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया गया है। सर्जरी करने वाली टीम में विभाग अध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉक्टर मनीष कुमार, सहायक आचार्य डॉ विवेक कुंवर निश्चेतक डॉक्टर रमेश कुमार मिश्रा सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर शेर बहादुर वर्मा एवं डॉक्टर निखिल मिश्रा मौजूद रहे। ऑपरेशन के बाद मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ है।
