ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को डाकखाना चौराहे पर हुआ शरबत वितरण
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार को डाकखाना चौराहा स्थित बैद्यनाथ के प्रोपराइटर दिनेश मिश्रा वैद्य की ओर से अपने प्रतिष्ठा के सामने शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माला पहनकर एवं अगरबत्ती से आरती उतार कर किया गया। सैकड़ो सैकड़ो राहगीरों को तपती धूप में शर्बत पिलाया गया। सभी ने हनुमान जी का खुशी मन से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक दिनेश मिश्रा वैद्य की ओर से अतिथियों को गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हनुमान जी को माल्यार्पण करने वालों में नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवम पांडे सपा के प्रवक्ता अशोक बिसेन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय कांग्रेस नेता योगेश पांडे दिलीप मिश्रा विनय मिश्रा बलुआ प्रदीप सिंह सत्येंद्र श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव मनोज जायसवाल राकेश पाठक डीसी पांडे अमोल बाजपेयी शीतल साहू राहुल मिश्रा अर्पित मिश्रा आदि रहे।
