जनपद में संपन्न हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024

जनपद में संपन्न हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में जनपद सुल्तानपुर में केएनआईपीएसएस और केएनआईसीई करौंदिया विवेक नगर  में प्रथम पाली में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सीटेट की परीक्षा बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह 9:30 से परीक्षा प्रारंभ होकर दोपहर 12:00 बजे समाप्त हुई। शहर के कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 540 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 498 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा बहुत ही सुचिता पूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वही करौंदिया विवेक नगर स्थित केएनआईसीई के प्रधानाचार्य डॉ एन डी सिंह ने बताया कि कुल पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 437 ने परीक्षा दी और 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां भी परीक्षा  सुचिता पूर्वक संपन्न हुई।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post