अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। मुरादाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक बैठक पार्क स्क्वायर होटल मुरादाबाद में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने की। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ स्नातकों का संगठन है और स्नातकों के लिए कार्य करता है। यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है। देश के छः राज्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में संगठन की सदस्यता 70 जिलों में लगभग दो लाख हो गई है। उत्तर प्रदेश को नौ क्षेत्रीय इकाई में विभाजित कर संगठन की रुपरेखा तैयार की गई है। संगठन की सदस्यता के लिए आगामी छः महीने में पांच लाख का लक्ष्य रखा गया है। स्नातकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा घोषित नीतियों को धरातल पर लाना और स्नातकों की समस्याओं को चाहे किसी भी क्षेत्र से हो ( सरकारी, गैर-सरकारी) को सरकार तक पहुंचाना। राष्ट्रीय स्नातक संघ का उद्देश्य क्षमतावान नवयुवकों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। संघ के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। पूरे देश में एक ही पाठ्यक्रम एवं एक समय पर परीक्षा का आयोजन किया जाए। युवा स्नातकों का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण स्नातक होते ही किया जाए। गांव को विकसित कर शहर की ओर रुझान कम किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानपरिषद चुनाव में प्रत्याशी लड़ाने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या मंडल के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि शीघ्र ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ में मंडल के सभी जनपदों में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। मुख्य रूप से स्नातक वर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक भी की जाएगी। इस बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा० अनिल चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो० अजय राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विमलेंद्र विमल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वे डा० सुधा सिरोही भुवनेश्वर जिंदल क्षेत्रीय संयोजकों महिला प्रकोष्ठ नीलम भुईयार जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा जिला संयोजक विधि धीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
