कमला नेहरू संस्थान की नैक ए ग्रेड वैधता दिसंबर 2028 तक बढ़ी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान की ए ग्रेड की वैधता को नैक संस्था ने सी जी पी ए 3.07 के साथ 31 दिसंबर 2028 तक विस्तारित कर दिया है। यह जानकारी कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने दिन शुक्रवार को दी। इन्होंने बताया कि संस्थान का यह वैधता विस्तारण सत्र 2023-24 में कमला नेहरू संस्थान को स्वायत्तशासी मान्यता मिलने एवं 2019 से 2024 तक उत्कृष्ठ एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर नैक संस्था ने प्रदान किया। कमला नेहरू संस्थान 2019 में नैक ए ग्रेड प्राप्त संस्थान का गौरव प्राप्त किया जिसकी वैधता अवधि मई 2024 तक ही रही। इस आशय का पत्र नैक के निदेशक ने संस्थान को प्रेषित किया है। इस उपलब्धि के अवसर पर इन्होंने कहा कि यह कमला नेहरू संस्थान के शैक्षणिक स्तरोन्नयन का परिणाम है । इस मौके अवसर पर प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें संस्थान के आई क्यू ए सी डायरेक्टर प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह सहित समस्त आई क्यू ए सी सदस्यों को बधाई दिया। संस्थान के इस उपलब्धि के लिए संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह, उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, आई क्यू ए सी निदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह, क्यू ए सी टीम के सदस्य डॉ ओबैद, डॉ संजय कुमार, डॉ संतोष कुशवाहा एवं डॉ अवधेश दूबे सहित समस्त सदस्यगण व प्राध्यापक बन्धुओं ने अपने स्तर से प्रबल सहयोग प्रदान किया। साथ ही साथ संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह जी व इनके पुत्र पुलकित सिंह जी ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मियों को बधाई दिया व शुभकामनाएं दी है।
