लायंस क्लब सुलतानपुर मिड टाऊन ने रोपे आम अमरूद और बेल के पौधे
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। लायंस क्लब सुल्तानपुर मिटाउन ने कुड़वार ब्लाक के अगई गांव में एक वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आम अमरूद और बेल के पौधे लगाए गए। लायंस क्लब की अध्यक्ष ला भारती पुरी सचिव अंजली श्रीवास्तव ला मधु कपूर ला सरिता मिश्रा मालती पाण्डेय ला अनिल पाण्डेय प्रमोद पुरी बलदेव सिंह डॉ राजेंद्र कपूर डॉ शांतनु मिश्रा डॉ शाश्वत मिश्रा डॉक्टर अजय विक्रम मिश्रा डॉक्टर संजय मिश्रा राज नारायण मिश्र कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ बीपी सिंहआदि लोगो ने बृक्षारोपण में सहभागिता किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान एक पेड़ मां के नाम के अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश वासियों से सफल बनाने को कहा है। उसी अभियान को मूर्तरूप देने के लिए के एक पेड़ मां के नाम को लायंस क्लब ने अपने अभियान में शामिल किया है। प्रकृति को हरा भरा करने के लिए लायंस क्लब सुल्तानपुर मिड टाउन ने बृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज राकेश पाण्डेय जी थे। कार्यक्रम में मराठवाडा कृषि विद्यापीठ के प्रधान वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉक्टर हरिश अवारी तथा प्रोफेसर डॉक्टर ऋषिकेश जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जिला जज ने कहा समाज के सभी लोगो को अपने जन्मदिन शादी की सालगिरह पर कमसे कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। प्रधान वैज्ञानिक डॉ हरिश आवारी ने अंधाधुंध पेड़ो की कटाई से भविष्य में होने वाले खतरों से आगाह किया। कार्यक्रम के संयोजक ला डॉ डीएस मिश्रा ने पेड़ लगाने से ज्यादा उसके रखरखाव पर ध्यान देने की बात कही। लोगो के द्वारा लाखो में वृक्षारोपण तो किया जाता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में सब नष्ट हो जाते है। लायंस क्लब की अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद दिया और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प दोहराया।
