के एन आई, इग्नू अध्ययन केंद्र पर प्रवेश अब 31 जुलाई 2024 तक

के एन आई, इग्नू अध्ययन केंद्र पर प्रवेश अब 31 जुलाई 2024 तक


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान,सुल्तानपुर स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र संख्या 2710 में सत्र जुलाई 2024 के लिए प्रवेश शुरू हो चुका। यह जानकरी इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ शक्ति सिंह नें दी है। इन्होंने बताया कि यहां विभिन्न रोजगारपरक विषयों जैसे सी.टी.पी.एम., सी.टी.ई.,सी.फ. ई.,सी.आर.डी., पी.जी.डी. आर.डी.,बी.ए.एम.,डी. एच ओ. आर.टी., बी. कीपिंग इत्यादि पर  डिप्लोमा,सर्टिफिकेट कोर्सेज में प्रेवेश चल रहा है।इच्छुक छात्र/छात्राएं इसमे प्रवेश लेकर अपने भविष्य को सवांर सकते हैं । इग्नू अध्धयन केंद्र के समन्वयक डॉ शक्ति सिंह ने कहा कि दूर-दराज में रहने वाले नवयुवकों के कौशल विकास के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। नौकरी-पेसा लोग या अन्य कोई भी जो किन्ही कारणों से अपनी पढ़ाई पूरी नही कर सका है उसे भी इग्नू का लाभ उठाना चाहिए। इसके अलावा स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों,एम.बी.ए., बी.लिब और अनेक पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सेज में भी प्रेवेश लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए के.एन.आई. स्थिति इग्नू कार्यालय  या 8601145866 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। इन कोर्सों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 थी जो अब बढ़कर 31 जुलाई 2024 हो गयी है।प्रवेश कही से भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इग्नू वेबसाइट पर जाकर लिया जा सकता है।एस. सी.और एस. टी. छात्रों को निशुल्क प्रेवेश की व्यवस्था है।रेगुलर कोर्स के साथ भी कैरियर विकल्प के रूप में इन कोर्सेज को किया जा सकता है।

 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post