जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई आयोजित।


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में माह जुलाई 2024 की जिला उद्योग बन्धु की बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर फूड सेफटी विद्युत विभाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कृषि विभाग टेक्नोलाजी इनफारमेशन विमाग समय सीमा के अन्दर पोर्टल पर लम्बित होने के सम्बन्ध में प्रकरणों का निस्तारण कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि वित्त पोषित योजनाओं में पी0एम0ई०जी०पी० योजना का लक्ष्य प्राप्त नही हुआ है दिनांक 16.07.2024 को विभागीय समीक्षा बैठक में आयुक्त एवं निदेशक द्वारा निर्देश दिये गये कि विगत वर्ष 2023-24 के मार्जिनमनी क्लेम अवमुक्त न होने के कारण अग्रिम आदेशों तक बैंको को आवेदन पत्र न प्रेषित न किये जाय। एम0वाई०एस०वाई योजना एवं ओ०डी00पी० में जनपद को आवंटित लक्ष्य प्राप्त हो गया है बैंक शाखाओं में आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रेषित किये जा रहे है। जनपद में 23 विभागों द्वारा हस्ताक्षरित एम0ओ०यू0 में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिये तैयार 139 इकाई तैयार है। जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी मित्र को निर्देशित किया गया कि यदि किसी उद्यमी को कोई समस्या हो तो अवगत कराते हुये निस्तारण करायें। नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में मा0 प्रभारी मत्री जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में हाईवे के किनारे भूमि के चिन्हांकन के सम्बन्ध में मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि चिन्हांकन में कम से कम 3 माह का समय लगेगा। चिन्हांकन कार्य पूर्ण होते ही समिति को अगवत करा दिया जायेगा।  बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि 25 सितम्बर 2024 से 29 सितम्बर 2024 के मध्य इण्डिया एक्सपो सेन्टर एवं मार्ट ग्रेटर नोयडा में यू०पी०आई०टी0एस० के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों को योजना के विषय में जानकारी देते हुये स्टाल आवंटन हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है। जिलाधिकारी द्वारा उद्यमियों औद्योगिक संगठनों को अवगत कराया गया कि यदि इण्डस्ट्री संचालन में विद्युत से सम्बन्धित कोई समस्या आ रही है उपायुक्त उद्योग को अवगत करायें। व्यापारियों को अवगत कराया गया कि अपनी विद्युत समस्या अमर बहादुर व्यापार मण्डल एवं उपायुक्त वाणिज्यकर को प्राप्त करायें तथा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम सुलतानपुर को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वे उद्यमियों के साथ बैठक कर विद्युत से सम्बन्धित समस्यओ का निराकरण कराये।  इस अवसर पर बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0रा0 एस. सुधाकरन अभियन्ता विद्युत सुलतानपुर प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली सहायक आयुक्त वाणिज्यकर सहित जनपद के उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बैंको के जिला समन्वयक उपस्थित रहें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post