एआरटीओ ने टीम सहित चलाया सघन जांच अभियान
बिना मानक पूरा किए वाहन न चलाए– नंद कुमार एआरटीओ
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद सुलतानपुर में ओवरलोड वाहनों, स्कूली वाहनों एवं अनाधिकृत संचालन वाहनों को रोकने हेतु 30 जुलाई 2024 को नन्द कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुलतानपुर एवं निरजंन राव टी०एस०आई द्वारा स्कूली वाहनो अनाधिकृत संचालित यात्री वाहनों के विरूद्ध संघन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं स्टेला मैरिस कान्वेन्ट में नन्दकुमार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर उपस्थित बच्चो से अपील किया गया कि वे अपने माता-पिता को बिना सीट बेल्ट बिना हेल्मेट के वाहन न चलाने हेतु अनुरोध करे। साथ में विद्यालय में उपस्थित प्रधानाचार्य से अनुरोध किया गया कि विद्यालय में प्रवेश करने वाले बच्चो को बिना हेल्मेट के प्रवेश न करने हेतु निर्देशित करें। अभियान के तहत 35 स्कूली वाहनों 12 मैजिक यात्री वाहन 08 प्राइवेट बसों को चेक किया गया जिसमें से 07 स्कूली वाहनों को 07 मैजिक यात्री वाहन 04 प्राइवेट बसों को अनफिट पाते हुए उस पर चालान निरूद्ध की कार्यवाही भी की गयी। साथ ही सभी वाहन स्वामियों से बिना फिटनेस बिना परमिट बिना इन्शारेन्स के वाहन को मार्ग पर संचालित न करने की हिदायत दी गयी साथ ही जनपद वासियों से अपील की गयी कि वे अपने वाहन का फिटनेस कराने के उपरान्त की वाहन का संचालन करें।
