आबिद खान का परमाणु ऊर्जा संयत्र में हुआ चयन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। काकारापार ऊर्जा संयन्त्र गुजरात में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर आबिद खान पुत्र डॉ अब्दुल हफ़ीज़ खान, शैलखा दोस्तपुर का चयन हुआ है । मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर चयन होने से आबिद ने जनपद का नाम रोशन किया । आबिद खान के पिता डॉ अब्दुल हफ़ीज़ खान बताते हैं कि आबिद खान मेधावी एवं कुशाग्र बुद्धि का परिचय अपने विद्यार्थी जीवन से ही दिया। इनकी आरंभिक शिक्षा कक्षा दसवीं तक स्टेला मारिस कान्वेंट स्कूल से हुई और विद्यालय के छात्र जीवन में सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया, साथ साथ साइंस, मैथ्स ओलम्पिएड में अच्छा प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बी टेक में एडमिशन लेकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया । अभी हाल में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दिया तथा भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा स्कीम में गुजरात के काकरापार परमाणु संयन्त्र में चयन हुआ है। क्या करते है पिता डा अब्दुल हफ़ीज़ खान आबिद खान के पिता डॉ अब्दुल हफ़ीज़ खान, के एन आई, के विधि विभाग में प्रोफेसर हैं। आबिद खान ने अपनी सफलता के लिए अपने बाबा लौटन खान को प्रेरणा का स्रोत बताया। इस सफलता एवं चयन पर ख़ुशी माहौल एवं बधाई का दौर जारी है। आबिद खान इसके अतिरिक्त जामनगर में रिलायंस में भी चयन हो चुका हैं, जहाँ पर जॉइनिंग से पहले यह दूसरा भी चयन हो गया।
