जनपद के सभी बी.आर.सी. केन्द्रो पर खंड शिक्षा अधिकारियो को शिक्षा मित्रो ने दिया ज्ञापन

जनपद के सभी बी.आर.सी. केन्द्रो पर  खंड शिक्षा अधिकारियो को  शिक्षा मित्रो ने दिया ज्ञापन


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  आदर्श शिक्षामित्र एशोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा व महामंत्री उमेश पाण्डेय के आह्वान पर जिले के समस्त ब्लाक संसाधन केंद्रो  पर शिक्षक संघ शिक्षामित्र संगठन व अनुदेशक संगठन ने सयुंक्त रूप से धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन दिया। तथा  अपनी माँगो से सम्बंधित ज्ञापन  22 जुलाई 24 को  प्रत्येक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के  माध्यम से  मुख्यमंत्री को दिया गया । मांग में कहा गया कि यदि हमारी माँगे 15 दिन के अन्दर नही मांगी गयी तो पुनः संगठन आगामी 09 अगस्त को जिला मुख्यालयो पर धरना-प्रदर्शन /आन्दोलन किया जाऐगा । संगठन की प्रमुख मांगे- अध्यादेश लाकर स.अ.बनाया जाय ,अध्यादेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक समान कार्य समान वेतन,महिलाओ को उनके ससुराल/ निकटतम विद्यालयो मे स्थानांतरण,मूल विद्यालय/निकटतम विद्यालयो मे समायोजन मृतक शिक्षामित्रो के परिवार को यथोचित नौकरी व आर्थिक सहायता प्रदान किया जाय। 62 वर्ष की सेवा किया जाय सहित अन्य मांगे भी है। जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती तब तक लगातार आन्दोलन जारी रहेगा। आदर्श शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा अमरपाल व रवीन्द्र प्रताप सिंह उमाशंकर तिवारी मो हलीम के नेतृत्व मे धनपतगंज मे प्रदर्शन महामंत्री प्रदीप यादव मृदुल तिवारी राजेश तिवारी कुड़वार मे संरक्षक के.सी.मिश्रा अभिषेक उपाध्याय करौदी कमैचा से अध्यक्ष  रमाकांत तिवारी मंत्री भजन लाल गौतम अशोक तिवारी ज्ञानशंकर पाठक सन्तोष कुमार विनोद सरोज आदि जयसिंहपुर से  अशोक कनौजिया रवीन्द्रदूबे अमिताभ गौतम अंकित श्रीवास्तव किरन वर्मा अखण्ड नगर से अध्यक्ष सत्यनारायण यादव मंत्री प्रदीप कुमार राजेश यादव सन्तोष कुमार सुजीत कुमार बल्दीराय से जगध्यान यादव धर्मेंद्र शुकला बिजय पाठक अरविंद मिश्रा नन्द लाल वर्मा भदैया से भारत यादव हरिओम भट्ट रीना उपाध्याय रीतावर्मा  पूनम मिश्रा कादीपुर से लक्ष्मण सिंह पंकज सिंह चिन्ता मणि ऋषिदेव मिश्र मोतिगरपुर से राम शिरोमणि वर्मा दीप कुमार मिश्र ऋषिदेव सिंह संजय वर्मा लम्भुआ से विवेक सिंह  जय प्रकाश यादव दोस्तपुर से अध्यक्ष जगदीश प्रसाद  श्रीकांत तिवारी छोटेलाल कूरेभार से रणजीत सिंह मेवालाल प्रजापति राम मिलन भारती दूबेपुर से अखिलेश तिवारी सुतीक्षण तिवारी रईसखान अवधेश पाण्डेय दिलीप पाण्डेय  सहित अन्य विकास खंडो मे धरना-प्रदर्शन सफल रहा उक्त आयोजित कार्यक्रम के सम्बन्ध मे जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी के द्वारा दी गई।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post