नगर पालिका एवं सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से किया पौध रोपण
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। पर्यावरण को संतुलित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए संयुक्त सेवा समिति पर्यावरण सेवा समिति तथा गायत्री परिवार तथा नगरपालिका के साथ मिलकर सामाजिक संगठन इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने आज वृक्षारोपण किया स्वर्गीय सरदार इंद्रजीत जी की पुण्यतिथि पर संयुक्त सेवा समिति पर्यावरण सेवा समिति एवं गायत्री परिवार के साथ मिलकर सामाजिक संगठन इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने दरियापुर ओवर ब्रिज से लेकर पयागीपुर चौराहे तक सड़क की दोनों पटरी पर वृक्षारोपण किया। इंडिया एंटी करप्शन फोर्स के महासचिव विपिन मिश्र एडवोकेट विधिक सलाहकार एवं प्रवक्ता देवेंद्र पाठक एडवोकेट तथा सचिव सन्तोष मिश्र ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर नीम पीपल कदंब तथा सागौन आदि के वृक्ष लगाए गए। साथ ही गायत्री परिवार के अभिभावक डॉक्टर सुधाकर सिंह अभिषेक सिंह के साथ गायत्री परिवार के अन्य लोग भी इस वृहद कार्यक्रम में मौजूद रहे। डॉ सुधाकर सिंह विपिन मिश्र एवं देवेंद्र पाठक ने कहा कि वृक्ष लगाने से पर्यावरण स्वच्छ एवं संतुलित रहेगा और इससे ऑक्सीजन की भी पूर्ति होगी जिससे जनजीवन खुशहाल रहेगा। साथ-साथ उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग वृक्षारोपण करें जिससे पर्यावरण संतुलित बना रहे। इस मौके पर सीताराम दुबे दिलीप कुमार चौधरी अरविंद पाण्डेय के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
