जनता को राहत देने के लिए बीएसएनएल का अभियान शुरू

जनता को राहत देने के लिए बीएसएनएल का अभियान शुरू


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स सुलतानपुर पहुंचे पूर्वी उत्तर प्रदेश बीएसएनल के महाप्रबंधक महेश चंद्र सिंह ने  बड़ा ऐलान  करते हुए कहा कि आगामी 3 महीने में बीएसएनएल की दशा दिशा सुधार कर जनता की जेब को  राहत दिया जायेगा। 4 जी नेटवर्क से उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया जायेगा। बीएसएनएल नेटवर्क घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन के मुख्य जनपदों का दौरा कर चुका हूं ।बीएसएनल का नया नारा दिया गया है कि बेहतर सेवा नया लक्ष्य। देश के आखिरी व्यक्ति को सर्विस देना है उन्होंने मुख्य लक्ष्य बताया ।इसलिए हमने टैरिफ नहीं बढ़ाया।उन्होंने आगे कहा कि मीडिया का बड़ा सहयोग मिल रहा है।मीडिया के माध्यम से ही बीएसएनएल जनता से अपनी बात करेगी। बीएसएनएल पूर्वी जोन में लगभग 1000 सिस्टम लगा चुका है। आगामी दिसंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में 4जी नेटवर्क सेवाओं में हम सबसे बेहतर होंगे।  बीएसएनल का 4जी सिम हम मुफ्त में बदल रहे हैं ।हमने मिशन हंड्रेड डेज कार्यक्रम लॉन्च किया है। जिसे हम मिशन मोड में पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। फाइबर ऑप्टिक का हमारा प्लान भी सबसे बेहतर रहेगा और वह कॉपर की तरह चलेगा।सड़क नाली बनाने से कटी केबिलों को भी हम दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। हमारे मोबाइल टावरों पर जनरेटर और बैटरी प्लांट भी दुरुस्त करवा रहे हैं जिससे टावर या एक्सचेंज बंद ना हो जिससे नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post