स्व राम सागर कसौधन की पुण्यतिथि पर समर्पित किया डेड बॉडी फ्रीजर
सागर परिवार द्वारा गुरुद्वारा सभा को समर्पित किया गया वातानुकूलित उपकरण
सुल्तानपुर किराना व्यापार मंडल समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम सागर कसौधन की पुण्य तिथि पर सागर परिवार द्वारा गुरद्वारे सभा को समर्पित किया डेड बॉडी फ्रीजर ।यह दान स्व राम सागर कसौधन की स्मृति में किया गया है जो उनके समर्पण को याद दिलाता है। उन्होंने समाज को और व्यापारी कल्याण के लिए बहुत से बड़े बड़े त्याग और कार्य किए जो आज भी उनकी अनुपस्थिति होते हुवे भी उनकी याद दिलाता रहता है। गुरुद्वारे सभा के द्वारा उनके सुपुत्र किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक सागर को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत और सम्मान किया गया और उनके परिवार द्वारा दिए गए समर्पण का सम्मान दिया गया और वहां उपस्थित ज्ञानी जी द्वारा स्वर्गीय राम सागर कसौधन जी के नाम से उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास लगाई गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सिकेट्री सुदीप सिंह सरदार विक्की सिंह सरदार सोनू सिंह गगन सिंह जसविंदर सिंह सनी श्याम पोपटानी अभिषेक सागर शिव सागर प्रेम सागर रूपेश सागर विवेक सागर आयुष गुप्ता मयंक गुप्ता विनोद पांडेय गिरीश तिवारी राजेंद्र पटवा जे पी सिंह परमात्मा अवस्थी आदि सम्मानित उपस्थित रहे।