धरा की धरोहर को बचाना है प्रत्येक मानव का कर्तव्य-सर्वेश कुमार सिंह

धरा की धरोहर को बचाना है प्रत्येक मानव का कर्तव्य-सर्वेश कुमार सिंह


राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने नगर में 51 हरे वृक्ष किये रोपण

सुल्तानपुर। सनातन संस्कृति की रक्षा व धरा की धरोहर को संजोने के लिए जिले में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ  के तत्वाधान ने नगर के सिविल लाइन गोलाघाट स्थित बेदान्ती सेवा आश्रम के बगल पार्क में गुरुवार को 51 वृक्ष रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे राष्ट्रीय  गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मन्सा भी है कि धरा को हरा भरा करने का संकल्प लेना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है और इसी को चरितार्थ करते हुए दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने आज के दिन कुल 51 वृक्ष के पेड़ को रोपित किया गया है जिसमें आम महुआ नीम जामुन सागौन बेल फलदार वृक्ष अमरूद करौंदा आदि सामिल है। गौ माता एवं नंदी महाराज व बेजुबान जानवरों की सेवा में अनवरत कार्य करने वाला जिले का इकलौता राष्ट्रीय गौ रक्षा  वाहिनी गौ सेवा संघ ने अपनी सहभागिता दिखाते हुए प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह की अगुवाई में वृक्ष रोपित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुमार सिंह उर्फ दद्दू ने अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा बनायें रखने के लिए में धरती पर हरे पौधे पेड़ पौधों का होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा यह संघ जिला इकाई के सहयोग से अब तक गौ माता नंदी महाराज बेजुबान जानवर की सेवा इलाज पानी पीने की व्यवस्था जिस प्रकार करता चला आ रहा है उसी प्रकार अब पर्यावरण बचाने की भी जिम्मेदारी ले रखा है। उन्होंने कहा कि गौ माता के रक्षा के लिए जिस प्रकार निस्वार्थ भाव से सेवा किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार लोगों  के सहयोग से पर्यावरण को बचाने के लिए नगर भर में और अधिक वृक्ष रोपित करने का संकल्प लिया गया है। हरे वृक्ष की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से ट्री गार्ड उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की गई है। संगठन के जिला महामंत्री जयशंकर दुबे ने भी संकल्प लिया है कि नगर में खाली पड़े स्थान पर हरे वृक्ष रोपित किए जाएंगे जो सरकार की मंशा भी है  इस हरे वृक्ष की छाया में गौ माता और नंदी महाराज भी सुकून से बैठ सकते हैं। प्रवक्ता रवि दुबे ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक राकेश सिंह उर्फ दद्दू सहित अनिल अग्रहरि मनीष गुप्ता विवेक सिंह सत्यम विनय सिंह बिन्नू आशीष विकाश यादव  डी के  ओमवीर सिंग का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post