आम का पेड़ लगाकर मनाया जन्मदिन

आम का पेड़ लगाकर मनाया  जन्मदिन


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स बल्दीराय सुल्तानपुर। सहाई एस पी सेवा संस्थान द्वारा संचालित संविधान जागरुकता मंच के सक्रिय साथियों ने बल्दीराय के सादुल्लापुर चिरैया गांव में धीरेन्द्र कुमार प्रजापति का जन्मदिन , जन्मदिन मनाओ पेड़ लगाओ  कार्यक्रम के अन्तर्गत आम का पेड़ लगाकर मनाया गया। सहाई एस पी सेवा संस्थान के संविधान जागरूकता मंच के  सहयोगी पवन कुमार ने कहा कि पेड़ों से ही हमारा अस्तित्व हैं। पेड़ों से हमें हवा, ईधन, चारा, भोजन, लकड़ी, आश्रय और न जाने क्या-क्या प्राप्त होता है। पेड़ों के बिना इंसानी जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। संस्था के  सहयोगी व वरिष्ठ पत्रकार बब्बन वर्मा ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे बड़ी भूमिका निभाते हैं। ये मिट्टी का कटाव रोकने के साथ नमी भी बनाए रखते हैं। राम बरन  प्रजापति ने बताया कि पेड़ शांति लाते हैं; एक सुखद और आरामदायक वातावरण बनाते हैं। साथ ही, वे सूर्य की हानिकारक किरणों को परावर्तित करने और संतुलित तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं । इसके अलावा, वे जल संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद करते हैं। वे पारिस्थितिकी तंत्र का प्रबंधन भी करते हैं और प्राचीन काल से कई प्रकार के पौधों की पूजा की जाती है। इसलिए हम सब पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाने हेतु लोगों का आवाहन किया। इस मौके पर मालती प्रजापति कप्तान आदि सम्मानित साथी व परिवारी जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post