डिजिटल हाजिरी के विरोध में शिक्षकों शिक्षामित्रो ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

डिजिटल हाजिरी के विरोध में शिक्षकों शिक्षामित्रो ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्ससुल्तानपुर  जिले के समस्त विकास खण्डों के ब्लॉक संशाधन के केंद्रों पर परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक शिक्षामित्र  ने शासन द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति के लिए जारी आदेश को वापस लिए जाने तक के संघर्षों में साथ देने के लिए दो दिवसीय हस्ताक्षर मे प्रतिभाग किया। अपना हस्ताक्षर करके सहमति असहमति जताई । शिक्षामित्र एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा व महामंत्री प्रदीप यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा  विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों की भौगोलिक स्थिति एव आवागमन हेतु दुर्गम मार्गो तथा यातायात के साधन के अभावो को नजरअंदाज करते हुए शासनादेश  में उल्लेखित निर्देशो पर शिक्षकों शिक्षामित्रो में असंतोष की भावना उत्पन्न हो गयी है।। 8 जुलाई से शिक्षक लगातार ऑनलाइन उपस्थिति की जगह ऑफलाइन हाजिरी उपस्थिति पंजिका पर दे रहे है इस प्रणाली के विरोध में बाह में काली पट्टी बांध कर स्कूलों में शिक्षण कार्य सम्पादित कर रहे है।उक्त व्यवस्था के प्रति शिक्षकों में आक्रोश है सेवा शर्तो में परिवर्तन होने तक डीजिलाइटेशन सम्बन्धी आदेशो के क्रियान्वयन के प्रति जनपद के हजारों शिक्षामित्रो ने प्रारूप पर हस्ताक्षर करके सहमति असहमति व्यक्त किया।तथा 15 जुलाई को मुख्यमंत्री जी को संबोधित  ज्ञापन देगे। विरोध जताने वालो मे शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा महामंत्री प्रदीप यादव संरक्षक के.सी मिश्रा वरिष्ठ सलाहकार अखिलेश तिवारी भारत यादव जगध्यान यादव  रणजीत सिंह लक्ष्मण सिह पंकज सिंह सत्य नारायण यादव जगदीश प्रसाद अभिषेक उपाध्याय अध्यक्ष कमैचा रमाकांत तिवारी मंत्री भजन लाल गौतम विवेकसिंह अशोक कनौजिया अमिताभ गौतम किरन वर्मा कुसुम सिंह पूनम मिश्रा मिथिलेश सिंह रीना उपाध्याय राम शिरोमणि वर्मा जंग बहादुर सिंह आदि यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने दी 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post