पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता ने किया भाजपा विधायक विनोद सिंह से मुलाकात

पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता ने किया भाजपा विधायक विनोद सिंह से मुलाकात


बस स्टेशन हनुमान मंदिर पर बिजली गिरने से ध्वस्त हो चुके गुंबद के निर्माण करवाने हेतु मांगा सहयोग

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स बस स्टेशन परिसर में उत्तरी दीवार की तरफ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर है जिसका गुंबद पिछले दिनों बिजली गिरने से ध्वस्त हो चुका है। जिस समय बिजली गिर रही थी उस समय मंदिर के अंदर कई लोग मौजूद थे जो डर कर भाग गये परंतु राम अजोर शर्मा मंदिर के अंदर रूके रह गये। श्री बजरंग बली की चमत्कारी कृपा से बिजली गिरने का प्रभाव गर्भगृह तक नहीं पहुंचा जिसके चलते वहां मौजूद राम अजोर शर्मा की जान बच गई। हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट पिछले कई सालों से प्रयासरत् हैं, परंतु परिवहन विभाग के अफसरों की हीलाहवाली के चलते हनुमान जी के मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जहां एक तरफ परिवहन विभाग के पास बजट ही नहीं है वहीं तमाम समाजसेवी व्यापारी जो आर्थिक सहयोग देकर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाना चाहते हैं तो उन्हें निर्माण करवाने हेतु कोई लिखित आदेश नहीं दिया जा रहा है। इन सब समस्याओं को लेकर समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता ने नगर के विधायक विनोद सिंह से मुलाकात किया और उनसे मंदिर के जीर्णोद्धार में आ रही सरकारी बाधा को दूर करने का आग्रह किया। विधायक विनोद सिंह ने पूरा आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु कार्यवाही करेंगे। इस दौरान समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने अपने समसामयिक न्यूज़ आर्टिकल के संग्रह बुक को भाजपा विधायक विनोद सिंह को भेंट किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post