पूर्व विधायक के संयोजन में सांसद का धन्यवाद एवं आभार सभा का हुआ आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल पीजी कॉलेज चोरमा में हुआ सांसद का पहला कार्यक्रम
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पांच दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर आए हुए सांसद राम भुवाल निषाद का धन्यवाद एवं आभार सभा का पहला आयोजन सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अरुण वर्मा के संयोजन में सरदार वल्लभभाई पटेल पीजी कॉलेज चोरमा में किया गया। सांसद राम भुवाल निषाद ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके सम्मान में सदैव हाजिर रहने का वायदा किया ।साथ ही साथ क्षेत्र के विकास के लिए उपस्थित जन समूह को आश्वासन दिया ।आभार सभा में पहुंचने से पहले सांसद ने विद्यालय में लगे पूर्व विधायक अरुण वर्मा के पिता कमल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पीडीए पेड़ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। धन्यवाद एवं आभार सभा में जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव पूर्व विधायक अरुण वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष राम सहाय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव आदि से संबोधित किया। सांसद को चुनाव जीतने के बाद पहली बार सुनने के हीरा यादव प्रतिनिधि प्रधान अनिल कुमार दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
