रेलवे अंडरपास में से गुजरना हुआ मुश्किल

रेलवे अंडरपास में से गुजरना हुआ मुश्किल


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स चांदा कोइरीपुर रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ भरा होने से दर्जन भर गांवों का रास्ता बाधित हो गया है । विदित हो कि जहां सारे स्कूल खुल गए हैं वहीं स्थानीय गांवो के स्कूली बच्चे  अंडरपास के अंदर जल भरा होने के कारण विद्यालय जाने से वंचित हो जा रहे हैं जिससे उनकी शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगर देखा जाए तो अंडरपास पार करते समय कई गाड़ियां  साइलेंसर में पानी चले जाने के कारण बंद हो जाती हैं जिससे अभिभावक बच्चों को अपने वाहन से भी स्कूल छोड़ने में असमर्थ हैं। अंडरपास में जल भराव यहां की बहुत बड़ी समस्या बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है, वहीं के जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग  रही है। कसईपुर ग्राम सभा निवासी ग्रामीण गोपेश यादव का कहना है कि अगर जल्द ही इस जल भराव से निजात नहीं मिली तो वह ग्रामीणों को लेकर जिलाधिकारी से बात करेंगे। वही इस बाबत डीआरएम लखनऊ सचिंद्र मोहन शर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि वहां पर पंपिंग सेट रहता है लेकिन इस मामले का हम त्वरित निस्तारण  करवाएंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post