प्रधान ने बुजुर्ग ग्रामीण को पीटा पिटाई पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्रधान ने बुजुर्ग ग्रामीण को पीटा  पिटाई पर दर्ज हुआ मुकदमा


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सयोगी सरकार में ग्राम प्रधान की दबंगई सामने आई है। परिवार रजिस्टर की नकल लेने आए धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर बुजुर्ग की ग्राम प्रधान ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने धनपतगंज थाने में  लिखित शिकायत दी है।थाना प्रभारी ने लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा  जांच शुरू कर दी है।मामला पिपरी साईनाथपुर ग्राम पंचायत निवासी आसाराम दुबे का है।उनके द्वारा धनपतगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि वह बुधवार को दोपहर विकास खंड धनपतगंज मुख्यालय पर परिवार रजिस्टर की नकल लेने आए थे। जब कर्मचारी नकल बना रहे थे तभी प्रधान भौसा रमेश वर्मा वहां पर आ गए और गाली गलौज करते हुए मुझे मारने लगे।जिससे मुझे काफी चोटे आई है।उनके साथ नरेंद्र द्विवेदी भी थे। उनके द्वारा आगे बताया गया कि जाते समय इन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।इस संबंध में थाना अध्यक्ष धनपतगंज पंडित त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।आगे जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post