शांतिपूर्ण वातावरण में निकलेगी कावड़ यात्रा तथा ताजिए का जुलूस

शांतिपूर्ण वातावरण में निकलेगी कावड़ यात्रा तथा ताजिए का जुलूस


लंभुआ तहसील परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

 सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स लंभुआ तहसील परिसर में एसडीएम दीपक वर्मा की अध्यक्षता में कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीओ अब्दुस सलाम समेत सभी थानों के थाना अध्यक्ष मौजूद थे। एसडीएम दीपक वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। कावड़ यात्रा तथा मोहर्रम के त्यौहार में शांति व्यवस्था बहाल रखने प्रशासन का प्रथम लक्ष्य है और अमन चयन बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अगर अमन चैन में कोई खलन डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन करेगा। जो परंपराएं पूर्व से चली आ रही हैं वहीं परंपरा कायम रहेगी। अलग से कोई परंपरा स्वीकार नहीं होगी। डीजे मानक के अनुरूप ही बजेगा। साफ सफाई के संबंध में तथा कहीं भी पानी का जमावड़ा ना हो इसके लिए खंड विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत अधिकारी अमित सिंह को निर्देशित किया गया है। तहसील क्षेत्र में स्थित चार थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो सौ ताजिया है। कावड़ यात्रा के दौरान तथा ताजिए के जुलूस के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी हर हाल में शांति व्यवस्था कायम करना पुलिस का दायित्व है। जिस जिस स्थान से ताजिया निकलता है और कावड़ यात्रा जहां-जहां से निकलती है सभी स्थानों का प्रशासन ध्यान रख रहा है और कहीं भी अगर कोई घटना सुनने को मिलती है तो प्रशासन उसकी जांच कर तत्काल कार्रवाई करेगा। एसडीएम दीपक वर्मा ने सभी से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। मौके पर कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा चांदा कोतवाली प्रभारी रविंद्र सिंह उप निरीक्षक अखिलेश सिंह खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ईओ अमित सिंह तहसीलदार देवानंद तिवारी व्यापारी नेता विजय प्रताप सिंह अकरम हुसैन शाहिद इजरायल मोहम्मद वसीम अनिल बरनवाल अनीस अंसारी खुर्शीद अहमद जयशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post