गोमती मित्र मंडल ने हाथरस घटना पर रखा दो मिनट का मौन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सत्संग के नाम पर भीड़ जुटाना, लोगों को भावनात्मक अंदाज में इकठ्ठा करना फिर बिना किसी व्यवस्था के भगवान भरोसे छोड़ देना ही कारण है हाथरस हादसे का यह कहना था गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह का जो माँ गोमती के तट पर आयोजित प्रार्थना सभा के बाद अपनी भावना व्यक्त कर रहे थे सभी दुःखी थे और आयोजकों के प्रति आक्रोशित भी गोमती मित्रों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश सिंह दद्दू तो इतने आक्रोशित थे की उन्होंने शासन से दोषियों को फांसी या सख्त से सख्त सजा देने की मांग की प्रार्थना सभा में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी मुन्ना सोनी राजेश पाठक रामेन्द्र सिह राणा राकेश सिंह दद्दू युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा आलोक तिवारी तेजस्व पान्डेय सोनू सिंह अर्जुन यादव अमन निषाद अमित पांडा अभय मिश्रा ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
