बीएसए से मिला जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ किया सम्मानित

बीएसए से मिला जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ किया सम्मानित


सुल्तानपुर। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सुलतानपुर के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्रिपाठी अपनी कार्य कारिणी के पदाधिकारी महामन्त्री कलहू पाल मंत्री सन्तोष पाण्डेय कोषाध्यक्ष  सुरेश चन्द यादव  प्रदेशीय मंत्री अनिल कुमार जिला महिला उपाध्यक्ष मंजुलता राय डा पल्लवी तिवारी ,राजेश मिश्र और नवीन प्रकाश पाण्डेय ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ धनपतगंज सहित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ नवागत बी एस ए सुलतानपुर का श्रीराम मन्दिर की प्रतिकृति भेंटकर स्वागत किया। जनपद के शिक्षकों की  समस्याओं के ससमय निस्तारण हेतु भविष्य में अपेक्षा चाही और उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बी एस ए ने संगठन को उनकी अपेक्षाओं को ससमय पूर्ण करते रहने का भरोसा भी  दिलाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगन से जुट जाएं। मेरे लिए शिक्षक और विद्यार्थियों का हित ही सर्वोच्च है। शिक्षा का स्तर उच्च हो और सभी शिक्षक कर्तव्य की भावना से बच्चों को शिक्षा दे। एक माली बनकर बच्चों के भविष्य को सवांरने का कार्य करें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post