जिला प्रवक्ता TSCT ने पेड़ लगाकर मनाया जन्मदिन

जिला प्रवक्ता TSCT ने पेड़ लगाकर मनाया जन्मदिन


सुल्तानपुर।सहाई एस पी सेवा संस्थान के संविधान जागरूकता मंच ने TSCT जिला प्रवक्ता सुल्तानपुर वैभव सिंह का जन्मदिन एरिका पाम का पौधा लगाकर मनाया गया। प्रधानाध्यापक कांपा वैभव सिंह  ने जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ। पर्यावरण बचाओ। कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्थान के कार्य को सराहनीय बताया। प्रा वि पांडेय पुर के प्र अ अखीलेश कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। लगातार परिवेश का तापमान बढ़ रहा है जिसका सन्तुलन बनाए रखने के लिए भी वृक्षारोपण आवश्यक हो जाता है। कृष्ण कुमार सिंह ने कहा पौधारोपण करने और उन्हें संरक्षित करने के लिए हम सभी को संकल्पित होकर काम करना चाहिए। स अ राम जीत  ने कहा पेड़ बचाएं और हवा को प्रदूषण से बचाएं। पृथ्वी की रक्षा करें। जन्मदिन पर पेड़ अवश्य लगाएं।  सस्था के सहयोगी जग ध्यान यादव ने जिला प्रवक्ता सुल्तानपुर को संविधान की उद्देशिका भेंट कर मंगल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर परम सहयोगी साथी पवन कुमार अर्जुन यादव स अ बब्बन वर्मा विजय कुमार पाठक राज देव यादव प्र अ राजेन्द्र सिंह आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post