मरकहवा धाम बैतीकला में विशाल भंडारा आयोजित हुआ
चांदा ।। सुलतानपुर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रवण मास में मरकहवा बाबा धाम बैती कला शिवाला पीली नदी हाइवे के बगल विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया । मंगलवार को मरकहवा बाबा धाम बैतीकला शिवाला हाइवे के बगल स्थित स्थान पर हवन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार से अखण्ड रामायण का संगीतमयी पाठ का आयोजन शुरू हुआ जो मंगलवार को समापन के बाद पूजन हवन हुआ । शाम को जिसमे प्रतापगढ़ से आयी गायिका ज्योति यादव एंड कम्पनी के कलाकारों द्वारा भक्ति गीत एंव बिरहा का गायन प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का आयोजन रमापति यादव के संयोजन में किया गया । कार्यक्रम में मो कासिम चेयरमैन प्रतिनिधि कोइरीपुर शशि बरनवाल सभासद प्रतिनिधि विजय यादव प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव सपा नेता बृजेश यादव पूर्व प्रधान महेंद्र पाल जवाहर यादव पूर्व प्रधान आदि सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहकर महा प्रसाद ग्रहण किये।
