मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज सभी तैयारियां पूरी
विसर्जन की तैयारियाँ पूरी प्रशासन सतर्क
लम्भुआ न्यू गीतांजलि टाइम्स। शारदीय नवरात्रि के समापन पर नव दिवस प्रतिमा स्थापना के बाद नवमी के दिन हवन पूजन कन्या भोज के साथ दुर्गा माता की विदाई आज की जाएगी। केन्द्रीय पूजा समिति द्वारा प्रत्येक प्रतिमाओं का पूजन अर्चन कर समितियों को सम्मानित किया जायेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। शारदीय नवरात्रि के समापन पर नौ दिनों की उपासना के बाद नगर पंचायत लम्भुआ सहित ग्रामीण क्षेत्र में बने दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को सुबह से शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय दुर्गा पूजा ब्यवस्था समिति अध्यक्ष शंकर मोदनवाल के द्वारा प्रतिमाओं का पूजन अर्चन के बाद प्रतिमाएं विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगी। शुक्रवार को नवमी की पूर्णाहुति के बाद हवन पूजन कन्या भोज के साथ पूजा समितियों ने शनिवार को विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी थी। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को क्रमबद्ध कर शोभायात्रा निकलेगी। मां की प्रतिमा की शोभायात्रा को पूरे कस्बा मे भ्रमण कराया जाता है। ढोल नगाड़ों की भक्ती धुनों पर भक्त झूमते हुआ मां को विसर्जन के लिए ले जाते है। नौ दिन उपासना के पश्चात विदाई भी भक्तों को द्रवित कर देती है। नवरात्रि में नौ दिनों तक विधि-विधान से माता रानी की पूजा के बाद दशमी तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। यानी नौ दिनों तक धरती पर रहने के बाद माता रानी दशहरा के दिन वापस अपने लोक लौट जाती हैं। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर उनको विदाई दी जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भी चाकचौबंद ब्यवस्था किया है। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुल सलाम ने बताया कि विसर्जन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।