जीडी गोयनका स्कूल में डांस फेस्टा का आयोजन
डांस फेस्टा प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच हुआ कड़ा मुकाबला डांडिया नृत्य एवं सोलो डांस में विशेष प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। नवरात्रि पर जीडी गोयनका स्कूल में डांस फ्यूजन फेस्टा का आयोजन किया गया। समारोह में डांडिया नृत्य एवं सोलो डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए खुली थी। जिसमें नृत्य के विभिन्न रंग देखने को मिले। डांस फेस्टा प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। डांडिया नृत्य एवं सोलो डांस में विशेष प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर श्री शेषमणि मिश्रा, डॉ. केएस तिवारी सीएचसी दुबेपुर और विद्यालय की निर्देशिका डॉ. राखी त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने कहाकि नवरात्रि जैसा उत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का अवसर है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सांस्कृतिक और शारीरिक रूप से समृद्ध बनाने में मदद करते हैं। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक पोशाकों में पारंपरिक डांडिया नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्साह और उमंग से भरे प्रतिभागियों ने अपने लय और ताल से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सोलो डांस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने व्यक्तिगत नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें क्लासिकल से लेकर वेस्टर्न तक की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता में छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। डांडिया नृत्य एवं सोलो डांस में विशेष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या डॉ. रचना पांडेय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति और सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं की सराहना की।