पंचायत भवन पर मनाया गया मिशन शक्ति अभियान
महिलाओं छात्राओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा महिला हिंसा घरेलू हिंसा पास्को एक्ट समेत लैंगिक उत्पीड़न के प्रति किया गया सजग
लम्भुआ न्यू गीतांजलि टाइम्स। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर पंचायत भवन पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर महिला सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस चौकी लंभुआ प्रभारी ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं छात्राओं, बालिकाओं के साथ संवाद कर अपने अधिकारों की प्रति जागरूक किया। आयोजित बैठक में महिला उप निरीक्षक कुसुमलता मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान में नियुक्त बीसी सखी,राजस्व लेखपाल,आशा बहू,पंचायत सहायक,महिला मंडल अध्यक्ष तथा अन्य सरकारी विभागों के महिला कर्मियों से समन्वय स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के तहत बताया कि महिला सुरक्षा के तहत बाल घरेलू हिंसा, पास्को और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, प्रति महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया। श्री मिश्र ने मौजूद महिलाओं को सरकारी योजनाओं कन्या सुमंगला योजना,पीएम सम्मान निधि योजना,सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने मौजूद महिलाओं को महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,1076,181 और 112 के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में ऑपरेशन गरुड़ के तहत महिलाओं व बच्चियों को उनकी साइबर सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन के बारे में बताया गया महिला कांस्टेबल उमरी राजू सिंह व अनुप्रिया सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को विस्तार से दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।