के.एन.आई.सी.ई. करौंदिया में प्राथमिक कक्षाओं में गणित व पर्यावरणीय अध्ययन प्रतियोगिता विधिवत संपन्न हुई।
सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में प्राथमिक के बच्चों का गणित तथा पर्यावरणीय विज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विधिवत संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक तथा दो के चारों हाउस होप,ज्वाय,चैरिटी तथा पीस के 5-5 बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में होप हाउस प्रथम,ज्वाय द्वितीय,चैरिटी तृतीय तथा पीस हाउस चौथे स्थान पर रहा।इसी क्रम में कक्षा तीन से पांच के चारों हाउस के बच्चों में गणित तथा पर्यावरणीय विज्ञान की प्रश्नोत्तरी हुई,जिसमें होप हाउस प्रथम,पीस द्वितीय,चैरिटी तृतीय तथा ज्वाय हाउस चौथे स्थान पर रहा। प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले हाउस के विद्यार्थियों को स्वर्ण,रजत तथा कांस्य पदक प्रदान किया गया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हैदर अब्बास, अरमान खान, जीवंतिका, आरोही, अभिनव,अभय,रितवी,आंशी देवांश व इकरा रहीं।रजत पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अथर्व पाठक,आयशा अंसारी, शिव पांडेय, फातिमा अंसारी, प्रत्यूष दीप,आराध्या द्विवेदी, तेजस निर्मल, सिद्धि मौर्या, नमन सोनी व अर्पिता कुमारी रहीं। कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आफिया, आयरा, आरित्रिका, अभिनंदन, समृद्धि आरुष, अद्विक शुक्ला, ओजस त्रिपाठी, आयुष यादव व नीतीश पांडेय रहे। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान संवर्धन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए संपादित कराई जाती हैं।इस प्रतियोगिता के क्विज मास्टर दीप्ति श्रीवास्तव,जया मिश्रा,अमरदीप कौर तथा शीलू गुप्ता रहीं। निर्णायक मंडल में रेनू सिंह तथा तन्वी गोयल रहीं।