26 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया हुई पूरी

26 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया हुई पूरी


20 दिसम्बर के बाद प्रदेश नेतृत्व मंडल अध्यक्ष की करेगा घोषणा

सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्ष पद के लिए सभी 26 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। पार्टी ने इस बार मंडल अध्यक्ष पद पर एससी, पिछड़ा व महिला समेत सभी वर्गों को भागीदारी देने का निर्णय किया है। सोमवार को जनपद के मंडलों में लगाएं मंडल चुनाव अधिकारियों  ने मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर जिला सह चुनाव अधिकारी आनन्द द्विवेदी और घनश्याम चौहान को सौंप दी।अब जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा व पार्टी के जिला सहचुनाव अधिकारी नामांकन की अंतिम सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व मंडल अध्यक्ष की घोषणा 20 दिसम्बर के बाद करेगा। मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख घोषित करेगा।नये साल में पार्टी को नया जिलाध्यक्ष मिल जायेगा। मंडल चुनाव अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कादीपुर मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया नगर पंचायत सभागार में पूरी की, यहां पर मंडल अध्यक्ष पद पर नौ कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया। भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने अमरूपुर मंडल के अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि पद की चुनाव प्रक्रिया कोथरा के आनन्दमई इण्टरमीडिएट कालेज में पूरी की। यहां 14 लोगों ने अध्यक्ष पद पर व तीन लोगों ने जिला प्रतिनिधि के लिए नामांकन किया।चुनाव प्रक्रिया में भाजपा नेता इन्द्रदेव मिश्रा व मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत समेत 65 बूथ अध्यक्ष/ सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।इसी क्रम में जिला पूर्व जिलाक्ष्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी भदैंया, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी लोहरामऊ, उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने नगर, मंत्री आशीष सिंह रानू ने मोतिगरपुर,पीपी कमैचा जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी, करौंदीकला जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,सेमरी ज्ञान प्रकाश जायसवाल कुड़वार जिला महामंत्री संदीप सिंह, दोस्तपुर संजय सोमवंशी, राहुलनगर सुनील वर्मा,दूबेपुर जिला मंत्री विवेक सिंह विपिन, कूरेभार मनोज मौर्या,अखंडनगर पूजा कसौधन,कंधईपुर डॉ प्रीति प्रकाश,गोसैसिंहपुर शिवाकांत मिश्रा,धनपतगंज सुभाषचंद्र शिवनगर मंडल अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया जिला मंत्री जगदीश चौरसिया समेत सभी 26 मंडलों में पार्टी के मंडल चुनाव अधिकारीयों ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली।आपको बता दें मंडल अध्यक्ष पद पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ही अध्यक्ष बन पाएंगे‌।इसके लिए अर्हता थोड़ी सख्त की गई है‌।मंडल अध्यक्ष के लिए पिछले दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। जिन्हें भी मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा वह पूर्व में मंडल के पदाधिकारी जरूर रहे होने चाहिए।एससी और महिला वर्ग को अर्हता में कुछ ढील दी गई है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नये साल में पार्टी को नया जिलाध्यक्ष मिल जायेगा।इसके बाद पार्टी का नया संगठन यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन मोड में जुट जाएंगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post