वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से बच्चों में हो रहा है सर्वांगीण विकास- श्याम विहारी बीईओ
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से बच्चों को अपने हुनर दिखाने का अवसर मिलता है–राजेंद्र पाण्डेय जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पी.एम.श्री) के अन्तर्गत चयनित कम्पोजिट विद्यालय चरथई धनपतगंज में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय चरथई का चयन पी.एम.श्री विद्यालय के रूप में किया गया है। बी ई ओ द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अब इस विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से संतृप्त करते हुए बच्चों को हाइटेक शिक्षण के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज द्वारा उपस्थित जन समुदाय से कहा गया कि सच्चे अर्थों में विद्यालय का मालिक समुदाय होता है, इसलिए विद्यालय विकास में आप सभी की जनभागीदारी आवश्यक है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय स्तर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से बच्चों को अपने हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम आशीष मौर्य ने कहा कि शिक्षा रूपी इमारत के तीन पिलर होते हैं शिक्षक,बच्चे समुदाय। इस तरह के कार्यक्रम से तीनों पिलर में विश्वास व समन्वय बढ़ता है। एस.आर.जी. सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी 28 पीएम श्री विद्यालयों में वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। आपने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत साइकिल रैली, रंगोली, नाटक,खेल कूद, कविता, गीत, प्रश्नोत्तरी, टी.एल.एम. व नृत्य गान आदि कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर मिश्र ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मेवालाल प्रजापति ने बताया कि समुदाय के सहयोग से विद्यालय में रोपे गए पौधे आज हम सभी को स्वच्छ हवा व छांव दे रहे हैं। समुदाय के सहयोग से विद्यालय में किचन गार्डन भी तैयार किया गया है। शिक्षक संकुल जितेन्द्र तिवारी ने विद्यालय की अवस्थापना सुविधाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि बच्चों में पठन दक्षता विकसित करने हेतु विद्यालय में पुस्तकालय व स्मार्ट क्लास को सक्रिय किया गया है। शिक्षक दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि पिछले सत्र में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले गए थे, जहाँ पर बच्चों ने बहुत कुछ सीखा।अनुदेशक सुरजीत के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत जिमनास्टिक व योगासन को उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। विद्यालय की ममता, ज्योति, हिना, खुश्बू, प्रियांशू, सुनैना,सुहानी, शशिबाला, अभिषेक,रीतेश, किरन, शशि, अमित,प्रीतम, शिव चन्द बाला, पूर्णिमा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित जन समुदाय का मनमोह लिया। इन बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में तराशने का काम विद्यालय की शिक्षिका शीला सिंह, सुषमा व इन्द्ररेखा द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में ग्राम सभा सेवरा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश, एस एम सी अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप, नवीन पाण्डेय,अंजनी पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी, दिवाकर,सुरजीत, आशुतोष मिश्र ,राम स्वरूप,राकेश यादव, श्याम लाल, सरोज खरवार, अनुपम मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी, पंकज सिंह, ए. आर. पी. सुरेन्द्र तिवारी ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक तथा मीडिया के साथियों ने उपस्थित होकर बच्चों व विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन किया। निर्मला, रानी, मीना, उर्मिला, कृष्णावती ,कविता पाण्डेय ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग किया।