शोभा यात्रा के साथ आर्य समाज वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

शोभा यात्रा के साथ आर्य समाज  वार्षिकोत्सव का शुभारंभ


सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। आर्य समाज बाधमंडी के तत्वावधान में चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का बैंड बाजे व डीजे के साथ आज शोभायात्रा क रूप में शुभारम्भ हुआ। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.पी. के. पाण्डेय और समाजसेवी करतार केशव यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और ओम का झंडा दिखाकर  शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया!आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहे ,वेद का झंडा ऊंचा रहे आदि नारो से शहर गुंजायमान हो उठा। चारों वेद और महर्षि दयानंद के चित्र के साथ निकाली गई शोभायात्रा में दयानंद विद्यालय, संत तुलसीदास हाई स्कूल रामलीला व श्रद्धानंद विद्यालय के बच्चे तथा नगर के प्रमुख व्यक्तियों वआर्य समाज के पदाधिकारियों के साथ निकाली  गई इस शोभायात्रा में बज रहे गीत "वेदो का डंका आलम में बजवा दिया महर्षि दयानंद ने, दयानंद देव  वेदोंका उजाला लेके सौ बार जन्म लेंगे. फ़िर भी इत्यादि गीत  शोभायात्रा  को और आध्यात्मिक बना रहे थे! उपस्थित प्रमुख लोगों में अध्यक्ष डॉ अरविंद चतुर्वेदी, भजनोपदेशक पंडित राम मगन, राजेन्द्र मुनि, अरुण कुमार आर्य वन्देमातरम, अमरबहादुर सिंह(अध्यक्ष अपराध निरोधक) अजय दुबे ,आचार्य हनुमान मिश्रा , राम  लीला प्रभारी हरिव्रत मिश्र, सतीश त्रिपाठी प्रधानाचार्य, अजित द्विवेदी प्रधानाचार्य राजाराम, वीरेंद्र मिश्रा, चेतन मिश्रा, विवेक मिश्रा, महेश मिश्रा, प्रदीप पांडेय ,रजनीकांत जायसवाल,महेश मिश्र, उदय राज आर्य  इत्यादि थे।अध्यक्ष जी ने बताया कि आर्य समाज बाधमंडी  में 17,18,19 को प्रातः वैदिक यज्ञ एवं शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक भजनोपदेश  उपदेश होगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post