जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में सुनी जा रही है जन समस्याएं

जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में सुनी जा रही है जन समस्याएं


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।  इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम, सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह सहित जनता दर्शन में आए फरियादीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post