नरेन्द्र द्विवेदी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष व अंजनी तिवारी महामंत्री बने

नरेन्द्र द्विवेदी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष व अंजनी तिवारी महामंत्री बने


भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की 17 सदस्यीय जनपदीय कमेटी घोषित, फरवरी महीने में संगठन के पदाधिकारियों का आयोजित किया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह

सुलतानपुर,संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की नवगठित कमेटी की एक बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी के बढैयाबीर आवास पर आयोजित की गई। बैठक में 17 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत करते हुए दूसरी बार संगठन का जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी ने कहाकि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय के निर्देश पर जिला कमेटी का गठन कर दिया गया है। कहाकि शीघ्र ही संगठन के तहसील कमेटी का भी गठन कर लिया जाएगा। बताया कि संगठन की सदस्यता 31 जनवरी तक ही चलेगी। इसके बाद सदस्यता पर रोक लग जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहाकि तहसील कमेटी का गठन करने के बाद फरवरी महीने में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। महामंत्री अंजनी कुमार तिवारी ने कहाकि संगठन में 60 से अधिक सदस्यों की सदस्यता कराई गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के कार्य में सहयोग करने की अपील की। 17 सदस्यीय नई जिला कमेटी में संरक्षक सत्यदेव तिवारी व सबीह अहमद रिजवी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी, महामंत्री अंजनी कुमार तिवारी,  वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पण्डित नारायण राय, उपाध्यक्ष इन्द्रसेन दुबे, उपाध्यक्ष उमेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार उपाध्याय, जिलामंत्री अनुज कुमार तिवारी, जिलामंत्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, जिलामंत्री चित्रसेन सिंह,जिलामंत्री राजीव कुमार तिवारी सम्पादक अमेठी की शान, संगठन मंत्री राजीव कुमार तिवारी जनमोर्चा, संयुक्त मंत्री सुजीत कसौंधन,आडीटर सूर्य प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी आफ्तार अहमद, सह मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि अभी संगठन का विस्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post