विवेकनगर, करौंदिया स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में मनाया गया महिला दिवस

विवेकनगर, करौंदिया स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में मनाया गया महिला दिवस


सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है।महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है व समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं का सक्रिय योगदान प्रदान करना है। इसी क्रम में जीव विज्ञान प्रवक्ता अस्मित गुप्ता ने महिला दिवस पर छात्रछात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर कुछ छंद प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एन.डी.सिंह जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्ष 2025 की थीम "ऑल वूमेन एण्ड गर्ल्स : राइट्स, इक्वलिटी एंपावरमेंट" के विषय में अवगत कराया। तथा उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है कि हमें महिलाओं तथा बालिकाओं का सम्मान एवम् अवसर की समानता प्रदान करनी चाहिए। तथा उन्होंने बताया कि पहला महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जो कि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित था।आल इंडिया रेडियो के द्वारा आज के दिन सभी समाचार संवाद, महिला संवाददाता के द्वारा ही संपादित कराया जाएगा।भारतीय रेलवे में इस समय लगभग एक लाख महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। तत्पश्चात उन्होंने संस्थान की सभी महिला शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवम् छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुभाशीष प्रदान किए। विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व मंत्री एवम् वर्तमान विधायक विनोद सिंह,आशा सिंह तथा समाजसेवी पुलकित सिंह व पलक सिंह ने सभी महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, समन्वयक रेनू सिंह,सी.बी.सिंह,नरेन्द्र कुमार पांडेय,मो हसनत, आशीष कुमार शुक्ल,जया मिश्र,दीप्ति श्रीवास्तव,शुभांजलि शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव,गीता मिश्र,नेहा सिंह,श्वेता सिंह,अवंतिका मिश्र, अंकिता श्रीवास्तव,विनीता मिश्र,रंजना पांडेय,प्रियंका सिंह,अर्चना द्विवेदी,अंकिता गुप्ता,अमर दीप कौर,शीलू गुप्ता,विभा पाण्डेय, शीरी अंसारी,शालू सिंह आदि शिक्षकशिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post